Categories

November 24, 2026

ग्रेजुएट चायवाली का स्‍टॉल नगर निगम ने किया जब्त , लालू यादव से लगाई गुहार तो वापस मिला

Spread the love

पटना
 बिहार की
राजधानी पटना के पॉश इलाके में चाय का स्‍टॉल लगाकर सुर्खियां बटोरने वाली प्रियंका गुप्‍ता उर्फ ग्रेजुएट चायवाली को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पटना नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्‍ता के स्‍टॉल को जब्‍त कर अपने साथ ले गई थी. इसके बाद रोती-बिलखती प्रियंका ने लालू प्रसाद यादव से उनके आवास में जाकर मुलाकात की और उनसे जब्‍त ठेले को लौटाने की गुहार लगाई. शीर्ष स्‍तर से हस्‍तक्षेप के बाद नग‍र निगम ने ग्रेजुएट चायवाली को उनका स्‍टॉल वापस कर दिया. स्‍टॉल जब्‍त होने के बाद प्रियंका गुप्‍ता बीच सड़क पर ही रोने लगी थीं. उन्‍होंने बिहार के उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव से भी इस बाबत मुलाकात की थी.

बता दें कि ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता की टी स्टॉल को नगर निगम ने हटा दिया था. इसके बाद परेशान प्रियंका डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास उनसे मिलने पहुंची थीं. प्रियंका गुप्ता ने बताया था कि कि चाय का स्टॉल ही उनका सब कुछ है, जिसे नगर निगम ने हटा दिया. ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता ने बताया कि वह अपने टी स्टॉल को 4:30 बजे खोल रही थीं, तभी नगर निगम वाले आए और उनके स्‍टॉल को जब्‍त कर अपने साथ लेकर चले गए. प्रियंका ने बताया कि उनके चाय के स्टॉल पर नगर निगम के कमिश्नर भी चाय पीने आते थे. उन्होंने कहा था कि तुम्हारी इस स्टॉल को कभी कोई नहीं हटाएगा…तुम आराम से काम करो, लेकिन आज बहुत रोकने और समझाने के बावजूद भी मेरे स्‍टॉल को हटा दिया गया. उन्‍होंने बताया कि इसके बाद वह तेजस्वी यादव से मिलीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…