Categories

November 19, 2026

युवक को पुलिस के सामने भीड़ ने लाठी-डंडे और पत्थर से पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम

Spread the love

नई दिल्ली
मध्य प्रदेश में एक युवक की पुलिस के सामने भीड़ ने इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। युवक की पिटाई किये जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोगों की भीड़ एक युवक की पिटाई कर रही है। वीडियो में एक पुलिसवाला भी नजर आ रहा है। वो इस शख्स को बचाने की कोशिश करता है लेकिन भीड़ इस युवक को नहीं छोड़ रही है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक ने शराब पी रखी थी। नशे में धुत यह युवक सड़क पर चल रहे लोगों से मारपीट कर रहा था और गाड़ियों में तोड़-फोड़ मचा रहा था। इस दौरान उसकी कुछ लोगों से बहस हो गई। इसके बाद लाठी-डंडे और पत्थरों से इस युवक को बुरी तरह पीटा गया।  कोतवाली थाना एएसपी शशिकांत कनकने ने बताया कि यह घटना अंबाचंदन गांव का रहने वाला 26 साल का लक्ष्मण शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचा रहा था। जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार की रात युवक की पिटाई की गई थी और मंगलवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि घायल अवस्था में पुलिस उसे पहले थाने ले गई थी और फिर बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बहरहाल अब इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…