Categories

November 20, 2026

22 जनवरी तक कश्मीर में होगी जमकर बर्फबारी, मुंबई में बेमौसम बरसात के आसार

Spread the love

नई दिल्ली
ठंड से कांप रहे उत्तर भारत में अब कोहरे ने कोहराम मचा दिया है। दिल्ली, पंजाब, यूपी, बिहार, हरियाणा सभी ठंड की चपेट में हैं। मैदानी इलाकों में बढ़ रही ठंड के पीछे कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि कश्मीर में 22 जनवरी तक जमकर बर्फबारी होने की आशंका है, जिसके कारण ठंड बढ़ने के आसार हैं। इसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा और गलन बढ़ेगी।
 

भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा
मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम का यह रवैया 23 जनवरी तक चालू रहेगा और इसके कारण मैदानी इलाकों में भी लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा।
 

24 तारीख के बाद से मौसम में बदलाव आएगा
हालांकि 24 तारीख के बाद से मौसम में बदलाव आएगा और मौसम शुष्क रहेगा और जनवरी के अंत तक बर्फबारी या बारिश की आशंका नहीं है।कल न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 2.7, पहलगाम में माइनस 1.9 और गुलमर्ग में माइनस 6.0 रहा। जबकि लद्दाख में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुंबई में अब बेमोसम बरसात के आसार
जहां कश्मीर का ये आलम है, वहीं दूसरी ओर मुंबई में अब बेमोसम बरसात के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक मुंबई शहर में 22 जनवरी के बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि साउथ वेस्ट मानसून की विदाई के बाद दिसंबर-जनवरी में बरसात नहीं होती है लेकिन इस बार दिसंबर में भी मुंबई में बादल बरसे हैं और वहीं दूसरी ओर अब जनवरी में भी बारिश होने की आशंका है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस
स्काईमेट के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव की वजह से इस तरह से बेमौसम बरसात के आसार नजर आ रहे हैं। लगातार आने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से तथा मध्य भारत में सुबह और रात के तापमान बढ़ेंगे। 21- 22 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर में बारिश संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…