Categories

November 22, 2026

पेयजल दरों में किसी भी प्रकार का नहीं होगा भेदभाव: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री

Spread the love

जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि जयपुर शहर में बहुमंजिला भवनों के लिए पेयजल कनेक्शन पर लागू दरों पर निर्णय एक तकनीकी समिति द्वारा लिया जाएगा।

डॉ. जोशी शून्यकाल में विधायक श्री कालीचरण सराफ द्वारा इस संबंध में लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर अपना जबाव दे रहे थे।

इससे पहले इस संबंध में अपने लिखित वक्तव्य में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने सदन को बताया कि जयपुर शहर में 15 मीटर से अधिक ऊंचाई के बहुमंजिला भवनों में 42 रूपये प्रति वर्ग फीट की दर पर पेयजल कनेक्शन जारी किए जाते है। उन्होंने बताया कि जगतपुरा, महलरोड़ व प्रतापनगर क्षेत्र में पेयजल तंत्र के आधारभूत ढांचे पर किए गए व्यय के आकलन के आधार पर राज्य सरकार के परिपत्र दिनांक 6 अक्टूबर 2020 के अनुसार 25 रूपये प्रति वर्ग फीट की दर से पेयजल कनेक्शन जारी किए जा रहे है।

डॉ. जोशी ने बताया कि जगतपुरा, महलरोड़ व प्रतापनगर के अतिरिक्त क्षेत्रों में 42 रूपये प्रति वर्ग फीट की दर को सीआइई व क्रेडाई संस्थाओं ने व्यवहारिक नहीं मानते हेतु उन्हें एक प्रतिवेदन भी दिया है। इसलिए एक तकनीकी समिति के द्वारा 42 रूपये प्रति वर्ग फीट की दर का विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति के निर्णय उपरांत जयपुर शहर के लिए संशोधित परिपत्र जारी किया जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने सदन को यह भी आश्वस्त किया कि दरों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…