Categories

November 20, 2026

पाक में मशहूर रैपर है यह बुर्का गर्ल, बोलीं- हिजाब के कारण नहीं पहचान पाते लोग

Spread the love

 कराची
 पाकिस्तान में अंधविश्वास के घुप अंधेरे के बीच इस बुर्के वाली लड़की की कहानी भी है, जो दुनिया में एक सफल रैपर का मुकाम हासिल कर चुकी है। म्यूजिक की दुनिया में ईवा बी के नाम से जाने जानी वाली यह लड़की अपने देश की सेंसेशन तो है ही लेकिन इसके पीछे की कहानी और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग है। ईवा बी कहती हैं कि उन्हें तब बहुत अजीब लगता है जब वो लोगों के बीच जाती है लेकिन कोई पहचान नहीं पाता। इसके पीछे कारण है बुर्का। रैपर ईवा बी के वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज बटोरते हैं, लोग उनके गानों को खूब इंजॉय भी करते हैं लेकिन पहचान नहीं पाते। ईवा बी अपने गानों में मास्क या बुर्का पहनती है, उन्हें इसका मलाल भी है।

 बात करते हुए पाकिस्तान की मशहूर रैपर बुर्का गर्ल ईवा बी आम मुस्लिम लड़कियों की तरह हिजाब पहनती हैं। उन्होंने कहा, "यह अजीब है कि लोग मुझे पहचानते नहीं हैं, वे मेरे गाने बजाते हैं लेकिन जब मैं उनके सामने होती हूं तो वे नहीं जानते कि यह मैं हूं।" कराची शहर में रहने वाली 22 साल की ईवा बी कहती है कि उन्हें रैपिंग की प्रेरणा अमेरिकी रैपर एमिनेम और क्वीन लतीफा से मिली। उनसे प्रेरणा लेते हुए पहले बेडरूम से गीत लिखना शुरू किया और अपने रैप को फेसबुक पर पोस्ट किया, जिसके बाद उन्हें लोगों से काफी अच्छे रिएक्शन भी मिले। इसके बाद हिम्मत बढ़ी और कारवां आगे बढ़ता रहा।

आंखों से पहचानते हैं लोग
ईवा बी कहती हैं, "बुर्का पहनना उनके लिए दो जीवन जीने जैसा है। लोग मुझे चाहते हैं, मेरे गानों को खूब प्यार करते हैं लेकिन जब मैं उनके पास जाती हूं तो पहचान नहीं पाते। यह बेहद अजीब है। वह कहती है कि लोग उन्हें उसकी आंखों से पहचानते हैं। अब मैं जो हूं उसके साथ ठीक हूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…