Categories

April 16, 2026

पुलिस से खातिरदारी करा रही यह बकरी, जाने पूरा मामला

Spread the love

शिवपुरी
बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बारई से चुराई गई बकरी अब लुकवासा चौकी की सरकारी मेहमान बन गई है. पुलिस अब बकरी की खातिरदारी में लगी हुई है. पुलिस के अनुसार न्यायालय के आदेश अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

चेकिंग के दौरान गिरफ्तार हुआ चोर
बारई निवासी धर्मेंद्र यादव बीती रात गांव के ही सूरज पाल की बाइक और प्रकाश पाल की बकरी चोरी करके बकरी को बेचने के लिए लुकवासा आ रहा था. इसी दौरान पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे रोक कर पूछताछ की तो धर्मेंद्र न तो बाइक के बारे में स्पष्ट जानकारी दे पाया और न ही बकरी के बारे में.

पुलिस ने बकरी के खाने के लिए किया इंतजाम
पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे चौकी में बिठा लिया और पूछताछ की तो सारा मामला साफ हो गया. लुकवासा चौकी की पुलिस ने बकरी और बाइक दोनों को जब्ती में ले लिया है. बाइक जब्त करके रख ली है, लेकिन बकरी को जब्ती में लेने के बाद पुलिस को अब उसकी खातिरदारी करनी पड़ रही ही.

इनका कहना
बारई से एक बकरी व बाइक चोरी हुई थी. चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से दोनों को जब्त कर लिया गया है. बकरी को खिलाने के ले लिए पत्ते आदि की व्यवस्था की गई है. अब न्यायालय के आदेश पर बकरी के संबंध में निर्णय लेंगे.
योगेंद्र सेंगर, चौकी प्रभारी, लुकवासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

दसवीं व बारहवीं बोर्ड का परिणाम जारी, प्रतिभा और खुशी राय बनीं स्टेट टॉपर…

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय-बिजेंद्र ने भी ली शपथ…

सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर नोएडा में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; गाड़ियों में लगाई आग…

बंगाल में पीएम ने दी छह गारंटी; ‘सबका साथ, सबका विकास और लुटेरों का हिसाब’ होगा BJP का नया नारा…