Categories

November 19, 2026

यह उपाय बनाएंगे आपकी अलग पहचान

Spread the love

समाज में प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र, व्यापार में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए सभी अपनी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रयास करते हैं। प्रतिष्ठा हमें दूसरों से अलग करती है और हमारी अलग पहचान बनाती है। प्रतिष्ठा पाने में हमारे अच्छे कर्म ही मुख्य कारक होते हैं, लेकिन अगर इसके साथ वास्तु में बताए कुछ आसान से उपाय भी आजमा लें तो आपके नाम में चार चांद लग सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

बृहस्पति को पद प्रतिष्ठा और ख्याति दिलाने वाला ग्रह माना गया है। समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए बृहस्पति को प्रसन्न करें। गुरुवार के दिन गुड़ का दान करें। गुरुवार के दिन गुड़ से बनी कोई वस्तु आप स्वयं भी ग्रहण करें। घर में वास्तु देवता की पूजा अवश्य करें। सूर्यदेव को चांदी के पात्र से जल अर्पित करें। तांबे का सूर्य गले में धारण करें। केसर का तिलक लगाने से सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। ऐसा करने से वाणी में भी मधुरता का प्रवाह बढ़ता है। घर के हॉल में जहां आप बैठते हैं वहां पीछे पर्वत का चित्र लगाएं। घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से बड़ा स्वास्तिक चिह्न बनाएं। घर में रामायण का पाठ कराएं। घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ अशोक के पेड़ लगाएं। सुबह पूजा के समय शंख अवश्य बजाएं। घर में मोरपंख और गंगाजल अवश्य रखें। दक्षिण दिशा में प्रतिदिन संध्या के समय लाल प्रकाश देने वाला बल्ब जलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…