Categories

November 23, 2026

UG -PG में पंजीयन का आज अंतिम दिन, कल तक होंगे सत्यापन

Spread the love

भोपाल

उच्च शिक्षा विभाग की कॉलेज लेवल काउंसलिंग के अतिरिक्त चौथे राउंड में पंजीयन का आज अंतिम दिन है। अभी तक यूजी में 47 हजार विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई है। इसमें से  38 हजार 307 ने सत्यापन करा लिया है। वहीं पीजी  में 19 हजार 841 ने पंजीयन और 15 हजार 220 विद्यार्थियों ने सत्यापन करा लिया है। सत्यापन और त्रुटि सुधर के लिए रविवार को अंतिम दिन है, छुट्टी का दिन होने के कारण विभाग ने कॉलेजों को विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर स्टाफ की उपस्थिति के आदेश दिए हैं। पहले राउंड और तीन सीएलसी राउंड में यूजी-पीजी में मिलाकर तीन लाख 86 हजार 889 प्रवेश हुए हैं।  यूजी की 6.77 लाख सीटों में दो लाख 86 हजार 793 और पीजी की करीब 2.01 लाख सीटों में एक लाख 95 प्रवेश हुए हैं। अब भी 66 फसदी सीटें रिक्त हैं जिन्हें भरने का विभाग प्रयास कर रहा है। प्रवेश की स्थिती को देखते हुए संभावना है कि विभाग सीएलसी का दूसरा अतिरिक्त राउंड करा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…