Categories

November 19, 2026

न्यूजीलैंड में फिर से लौटा पर्यटन, ऑस्ट्रेलिया सहित तमाम देशों के पर्यटकों को मिली इजाजत

Spread the love

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंदा अर्डर्न ने देश की सीमाओं को एक बार फिर से पर्यटकों के लिए खोलने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 12 अप्रैल से जिन ऑस्ट्रेलियाई लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है वह न्यूजीलैंड आ सकते हैं जबकि बाकी के पर्यटक 1 मई से न्यूजीलैंड आ सकते हैं। प्रधानमंत्री ने अपने ऐलान में कहा कि हमे अब यह निर्देश मिले हैं कि अब देश में सीमा को अगले चरण के लिए खोला जा सकता है और फिर से पर्यटकों का स्वागत किया जा सकता है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई नागरिक और स्थायी निवासी अब 12 अप्रैल रात 11.59 बजे से न्यूजीलैंड आ सकते हैं, उन्हें आइसोलेशन में रहने की जरूरत नहीं है। वहीं पूरी तरह से जिन लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है और जिन देशों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है वो 1 मई से न्यूजीलैंड आ सकते हैं। बता दें कि तकरीबन 60 देशों को न्यूजीलैंड ने वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दे रखी है, जिसमे कनाडा औ अमेरिका का भी नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…