Categories

November 22, 2026

कौसानी और पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक करने आ रहे पर्यटक होटल नहीं होम स्टे कर रहे बुक

Spread the love

बागेश्वर
कौसानी और पिंडारी ग्लेशियर की साहसिक यात्रा के लिए पर्यटकों का यहां आने का सिलसिला तेज हो गया है। जून-जुलाई मैदानी हिस्सों के लिए अधिक गर्मी वाला समय होता है। साथ ही स्कूल, कालेज आदि में अवकाश भी होता है। जिसको लेकर अभी से पर्यटक आनलाइन बुकिंग कराने लगे हैंं। लेकिन इस बार सैलानी होमस्टे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बसगेश्वर जिले में 114 होमस्टे हैं। कौसानी के अलावा हिमालय के तलहटी पर घरों को लोगों ने सैलानियों के लिए संवार भी लिया है। पर्यटन विभाग के अनुसार अभी तक कौसानी में पांच हजार और पूरे जिले में आठ हजार से अधिक पर्यटक पहुंच गए हैं। ऐसे में इस बार पर्यटन व्यवसाय से अच्छी आमदनी की उम्मीद जगी है।

उधर, पिंडारी ग्लेशियर की तरफ लगभग दस दल गए हैं। वहीं सुंदरढूंगा घाटी में कुमाऊं रेजीमेंट का दल वहां की प्रकृति की खोज में जुटा हुआ है। कौसानी में जून माह में पर्यटन व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद है। स्थानीय निवासी बीडी जोशी ने कहा कि सीजन अभी चढ़ा नहीं है। होमस्टे का रुख अधिक पर्यटक कर रहे हैं। बंगाली भी इस बार कम आ रहा है। कश्मीर की तरफ पर्यटकों का अधिक रुख है। उत्तराखंड में अभी तक पर्यटक सलाहकार समिति का गठन नहीं हो सका है। होमस्टे बनाए जा रहे हैं। लेकिन व्यवस्थाएं अभी भी दुरुस्त नहीं हैं।

इस बार अच्छे पर्यटन कारोबार की उम्मीद
जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ती चंद्र आर्य ने बताया कि मई माह में जिले में दस हजार से अधिक पर्यटक आए हैं। कौसानी, बैजनाथ, बागनाथ के अलावा पिंडारी ग्लेशियर का पर्यटकों ने रुख किया है। जून माह में आनलाइन बुकिंग आ रही है। कुमाऊं विकास मंडल निगम भी साहसिक यात्रा करा रहा है। पर्यटन से जिले को अच्छी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…