Categories

November 19, 2026

व्यापारी का गिर गया 25 लाख, उठाने वालों की तलाश कर रही पुलिस

Spread the love

बालोद
बालोद में एक व्यापारी को लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ा है। बैंक में जमा करने के लिए ले जा रहे 25 लाख रुपयों से भरा बैग रास्ते में गिर गया। इसका व्यापारी को पता ही नहीं चला। जब बात पुलिस तक पहुंची तो जांच शुरू हुई। इस दौरान बाजार में लगे सीसीटीवी में बाइक सवार महिला और पुरुष बैग उठाकर जाते हुए दिखाई दिए। अब पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। मामला बालोद कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, चेंबर आॅफ कॉमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष और शहर के बड़े होलसेल किराना व्यापारी ताराचंद सांखला का बेटा समकित सोमवार को बैग में रुपए लेकर बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पुराना बस स्टैंड के पास बैग गिर गया। समकित को इसका पता ही नहीं चला। जब बैंक पहुंचने पर बैग नहीं मिला तो समकित तलाश करने निकले, लेकिन नहीं मिला। इस पर उन्होंने अपने पिता और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद एसपी, एडिशनल एसपी और थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच शुरू की गई तो एक दुकान में सीसीटीवी लगा मिल गया। उसे चेक करने पर दिखाई दिया कि बैग सड़क पर पड़ा था। थोड़ी देर बाद बाइक से एक महिला और पुरूष आए। आदमी ने जैसे ही बाइक रोकी महिला नीचे उतरकर गई और बैग उठा लिया। इसके बाद दोनों बाइक पर बैठकर भाग निकले। एडिशनल एसपी प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि बाइक सवारों की  तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…