Categories

November 19, 2026

ट्रांसपोर्टर 10 से 15% मालभाड़ा बढ़ाने की कर रहे तैयारी

Spread the love

हल्द्वानी
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोज हो रही वृद्धि से आम जनता का बजट गड़बड़ा गया है। इसका असर दूसरे उत्पादों व खाद्य पदार्थों पर भी पड़ा है। तो वहीं ट्रांसपोर्ट कारोबारी भी परेशान हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के साथ टोल शुल्क, वाहन फिटनेस, बीमा भी महंगा हो गया है। इससे ट्रांसपोर्टर नुकसान होने की बात कह रहे हैं और अब मालभाड़ा बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर 10 से 15 फीसदी तक भाड़े में इजाफा करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि बैठक कर इस पर फैसला लेने की बात कही जा रही है।  पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में रोज हो रही वृद्धि से माल भाड़े में इजाफा होना तय है। ऐसे में पहाड़ों को हल्द्वानी से होने वाली सब्जी, फल, राशन सहित अन्य वस्तुओं की सप्लाई पर असर पड़ेगा।

ढुलाई को प्रति कुंतल मालभाड़ा बढ़ने से प्हल्द्वानी से सप्लाई होने वाली वस्तुओं की कीमतों में इजाफा हो जाएगा। तो वहीं पहाड़ से आने वाली सब्जियों की कीमत मैदानी क्षेत्रों में भी अधिक हो जाएगी। चौतरफा महंगाई की मार झेल रही जनता पर इससे और बोझ पड़ेगा। इधर, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल यातायात नगर इकाई ने पिछले साल 16 जून को मालभाड़ा बढ़ाने का फैसला लिया था। तब 10 फीसदी किराया बढ़ाया गया था। लेकिन, अब स्थिति बदल चुकी हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…