Categories

November 19, 2026

लखनऊ-गोरखपुर, पाटलीपुत्र समेत दो दर्जन ट्रेनें पटरी पर लौटीं

Spread the love

लखनऊ
 
गोंडा जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते बीते 17 मई से रद्द ट्रेनें बहाल हो गई। इनमें लखनऊ से गोरखपुर, लखनऊ से पाटलीपुत्र समेत दो दर्जन ट्रेनें शामिल है। इन ट्रेनों में यात्री एडवांस और तत्काल में सीटों का आरक्षण करवा सकते है। यह जानकारी पूर्वात्तर रेलवे के सीपीआरओ पीके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अधिकांश ट्रेनें 10 जून से दोनों दिशाओं से बहाल कर दी गई है। इससे यात्रियों को काफी मिलेगी। वहीं कुछ ट्रेनें अभी बाकी है। जिन्हें जल्द बहाल कर दी जाएगी।

ये ट्रेनें बहाल, सीटों का आरक्षण शुरू
गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर, बरौनी-लखनऊ जं. बरौनी समेत, लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र-लखनऊ जं., गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर, गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर, ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर, छपरा कचहरी-गोमतीनगर-छपरा कचहरी, दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा, न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर, अनन्नद विहार टर्मिनस-सहरसा, आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी, छपरा-मथुरा-छपरा, जयनगर-अमृतसर-जयनगर, कटिहार-अमृतसर-कटिहार, रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल, दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा, सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…