Categories

November 19, 2026

बेकाबू ट्रेलर नदी में गिरा, ड्राइवर की बची जान, मेडिकल टेस्ट में निकली शराब पीने की बात

Spread the love

भरतपुर

राजस्थान में धौलपुर के सैपऊ कस्बे में एक तेज रफ्तार ट्रेलर के बेकाबू होकर पार्वती नदी में गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में ट्रेलर देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से ट्रेलर को नदी से बाहर निकलवाया।

की गई कानूनी कार्रवाई
बताया गया कि हादसे में ट्रेलर ड्राइवर और उसका सहयोगी बाल-बाल बच गए। हालांकि ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवर का मेडिकल करवाया है। जांच रिपोर्ट में शराब का सेवन पाए जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

ट्रेलर का बैलेंस बिगड़ने से नदी में गिरा
थाना प्रभारी परमजीत पटेल ने बताया कि ट्रेलर ड्राइवर डब्लू निवासी मठ महुआ खेड़ा बीती रात फिरोजाबाद से ट्रेलर लेकर सरमथुरा खदानों में पत्थर भरने जा रहा था। देर रात सैपऊ कस्बे में ट्रेलर श्मशान की दीवार तोड़ते हुए पार्वती नदी में गिर गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। इसके चलते कारण ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया और नदी में गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…