Categories

November 20, 2026

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के मामले में यूपी ने रचा इतिहास, 8 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों ने किया रजिस्ट्रेशन

Spread the love

लखनऊ

केंद्र सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के मामले में यूपी ने इतिहास रच दिया है। इस पोर्टल पर अब तक प्रदेश के 8 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है। इस संख्या के साथ उत्तर प्रदेश सर्वाधिक श्रमिक पंजीकरण कराने के मामले में देश में पहले स्थान पर है। केंद्र द्वारा दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष प्रदेश में अब तक 123 फीसदी से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं।

केंद्र सरकार पहली बार असंगठित क्षेत्र के कामगारों का डाटा बेस तैयार कर रही है। यूपी को 6 करोड़ 66 लाख श्रमिकों का केंद्र के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया था। प्रदेश में पहले पंजीकरण की रफ्तार धीमी थी। फिर राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट में पंजीकृत श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से मार्च 2022 तक भत्ता देने की घोषणा की थी। इसके बाद तो पंजीकरण की होड़ सी मच गई।

बेहद तेज गति से हुए पंजीकरणों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में 22 दिसंबर 2021 तक पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 3 करोड़ 15 लाख 78 हजार 216 थी। जो कि 26 फरवरी को 08 करोड़ 21 लाख 48 हजार 719 हो चुकी है। कुल पंजीकरण के मामले में देश में दूसरे पायदान पर बिहार और तीसरे पर पश्चिम बंगाल है। वहीं यदि लक्ष्य के सापेक्ष पंजीकरणों की बात करें तो दूसरे स्थान पर ओडिशा और तीसरे पर उत्तराखंड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…