Categories

November 23, 2026

अमेरिका ने यूक्रेन को 50 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद का किया ऐलान

Spread the love

वॉशिंगटन
रूस के खिलाफ युद्ध के बीच अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने यूक्रेन को आर्थिक मदद का ऐलान किया है। कमला हैरिस ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम ऐलान कर रहे हैं कि यूक्रेन को मानवता के नाते 50 मिलियन डॉलर की मदद करेंगे। हम यूक्रेन को यह मदद युनाइटेड नेसंश के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के तहत देंगे। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि यूक्रेन में फंसे लोग जो बाहर जा रहे हैं उनकी मदद के लिए बहुत की कम समय में पोलैंड हाथ बढ़ाया है। तकरीबन 15 लाख शरणार्थियों के लिए पोलैंड ने हाथ बढ़ाया है, जिसका पोलैंड और पोलैंड की जनता पर भार बढ़ा है। ऐसे में आप लोग यूक्रेन से आने वाले लोगों के लिए जो काम कर रहे हैं उसमे हम आपकी मदद करेंगे।
 
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले महीने से युद्ध चल रहा है, जिसमे अभी तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है जबकि तकरीबन 15 लाख से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की लगातार दूनियाभर के देशों से रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की मदद की अपील कर रहे हैं। इस बीच अमेरिका ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि रूस यूक्रेन पर जैविक हथियारों का भी इस्तेमाल कर सकता है। जिसके बाद जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने हमपर आरोप लगाया है कि हम जैविक हथियार बना रहे हैं। लेकिन अगर आपको रूस की योजना को समझना है तो ध्यान दीजिए कि रूस किस तरह के आरोप लगाया है। ऐसे में मुझे इस बात की चिंता हो रही है कि रूस यूक्रेन पर जैविक हथियार का प्रयोग कर सकता है।
 

जेलेंस्की ने कहा कि मेरी धरती पर किसी भी तरह का कोई भी जैविक हथियार नहीं बनाया गया। अपने संदेश में जेलेंस्की ने कहा कि क्या रूस ने यूक्रेन पर जैविक हमले का फैसला ले लिया है। गौर करने वाली बात है कि पिछले दो दिनों में यूक्रेन से दो लाख से अधिक लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। इसके साथ ही यूक्रेन की सेना लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराने की कोशिश कर रही है और उन लोगों तक सहायता पहुंचा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…