Categories

November 19, 2026

ईद पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, दुनिया भर में हिंसा का शिकार हो रहे हैं मुसलमान

Spread the love

 वॉशिंगटन
 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ईद के मौके पर कहा कि दुनियाभर में मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय हर दिन अमेरिका को मजबूत बना रहा है, जबकि वह खुद समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहा है। वाइट हाउस में ईद के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। जो बाइडेन ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए दूतावास प्रभारी के पद पर पहली बार किसी मुस्लिम को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा, 'यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज दुनिया भर में हम देख रहे हैं कि बहुत से मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं। किसी को भी उसकी धार्मिक आस्थाओं के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए।'

इस कार्यक्रम में प्रथम महिला जिल बाइडन, मस्जिद मोहम्मद के इमाम डॉ. तालिब एम शरीफ और पाकिस्तानी गायिक एवं संगीतकार अरूज आफताब ने भी शिरकत की। जो बाइडेन ने कहा, 'आज हम उन सभी को याद करते हैं, जो इस पाक दिन का जश्न नहीं मना पा रहे हैं, जिनमें उइगर, रोहिंग्या समुदाय के लोगों सहित वे सभी शामिल हैं जो अकाल, हिंसा, संघर्ष और बीमारी से पीड़ित हैं।' उन्होंने कहा, 'दुनिया में आशा और प्रगति के संकेतों का सम्मान करें, जिसमें युद्धविराम भी शामिल है, जिससे यमन में लोगों को छह वर्षों में पहली बार शांति से रमज़ान और ईद मनाने का मौका मिला है।' बाइडेन ने कहा, 'लेकिन साथ ही हमें यह भी स्वीकार करना होगा कि विदेशों में और यहां देश में बहुत काम किया जाना बाकी है। मुसलमान हमारे देश को हर दिन मजबूत बनाते हैं, भले ही वे अब भी हमारे समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जिसमें लक्षित हिंसा और ‘इस्लामोफोबिया’ (इस्लाम से भय) शामिल है।'
 
समारोह के बाद एक ट्वीट में बाइडन ने कहा, 'जिल और मैं व्हाइट हाउस में आज रात ईद-उल-फितर का पर्व मनाकर काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं और हम दुनिया भर में यह पर्व मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। ईद मुबारक।' इस बीच अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'डगलस और मैं ईद-उल-फितर मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं….ईद मुबारक।'

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…