Categories

November 20, 2026

Vande Bharat Express collided with a cow, yesterday it collided with a herd of buffalo, know how the accident happened

Spread the love

नई दिल्ली: वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई। गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को गुजरात के आणंद स्टेशन के पास एक गाय से टकरा गई, जिससे ट्रेन का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। नई शुरू हुई सेमी-हाई स्पीड ट्रेन ने एक दिन पहले चार भैंसों को टक्कर मार दी थी और इसके आगे के एक हिस्से को बदलना पड़ा था। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि ताजा घटना में ट्रेन को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, और अगले हिस्से को मामूली रूप से क्षति पहुंची है।

अगले हिस्से को पहुंचा नुकसान
शुक्रवार की घटना अपराह्न तीन बजकर 48 मिनट पर मुंबई से 432 किलोमीटर दूर आणंद में हुई है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “ट्रेन के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा है।” उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेवले अधिकारियों ने बताया कि डोदरा मंडल में आणंद के पास वंदे भारत ट्रेन गुजरने के दौरान ये घटना हुई। इसमें वंदे भारत से एक गाय टकरा गई। यह ट्रेन 7 अक्टूबर 2022 को गांधीनगर से मुंबई की ओर जा रही थी। यह घटना 15.44 बजे हुई थी। इस हादसे के बाद ट्रेन को लगभग 10 मिनट तक रोके रखा गया था।

ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है, सिवाय फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कॉन कवर पर मामूली सेंध के। ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है। इसमें जल्द से जल्द भाग लिया जाएगा।

Vande Bharat 2.0: भारत को मिली सबसे आधुनिक ट्रेन, आपको चौंका देंगी ये खूबियां

गुरुवार को भैंसों के झुंड से हुई थी टक्कर
हाल में शुरू की गई नई पीढ़ी की वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) गुरुवार को भी एक हादसे का शिकार हो गई थी। मुंबई से आते वक्त अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास भैंसों के झुंड से टकरा गई थी। यह घटना सुबह 11:18 मिनट पर हुई थी। इसमें वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूट गया था। इसके बाद कुछ देर के लिए ट्रेन खड़ी रही थी। ट्रेन को 11:27 बजे फिर रवाना किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने हाल में मुंबई और गांधी नगर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाई थी।

Vande Bharat: सिर्फ 3-4 मिनट की बातचीत लेकिन जिंदगीभर के लिए यादगार… वंदे भारत के लोको पायलट से मिले पीएम मोदी
130 की रफ्तार से चलती है ट्रेन
इस ट्रेन की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हैं, लेकिन इसे अभी 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ही संचालित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की थी और इसके साथ ही उन्होंने गांधीनगर से लेकर अहमदाबाद तक इसमें यात्रा की थी। यह देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। यह ट्रेन गुजरात की राजधानी गांधीनगर (Gandhinagar Capital) से अहमदाबाद, सूरत और बड़ौदा होते हुए मुंबई (Mumbai Central) जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…