Shan Masood Injury: टी20 वर्ल्ड कप 2022 भारत से महामुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तानी टीम को बड़ा झटका लगा है। उसके धाकड़ बल्लेबाज शान मसूद को प्रैक्टिस के दौरान सिर में गेंद लग गई। वह इस चोट के बाद मैदान पर ही गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है।