Categories

November 19, 2026

विजय दीनानाथ चौहान, विधानसभा में अरविंद केजरीवाल को किसने दिया फिल्मी नाम

Spread the love

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। कथित शराब घोटाले को लेकर मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की रेड को लेकर पलटवार किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक रितुराज गोविंद ने अरविंद केजरीवाल को नया नाम दिया- विजय दीनानाथ चौहान। अग्निपथ फिल्म में अमिताभ बच्चन के मशहूर किरदार वाले इस नाम पर विधानसभा में खूब ठहाके लगे।

रितुराज ने कहा, ''ये सारा नुरा-कुश्ती पप्पू और गब्बू के बीच चाहते हैं, ताकि लड़ाई लड़ना और जीतना बहुत आसान रहे। जब से बीच में विजय दीनानाथ चौहान आया है, तब वो टकटकी लगाए हुए हैं कि कैसे फसाया जाए। और यह विजय दीनानाथ चौहान दीवार कूदकर आ जाता है कि बीच में भइया हम हैं… जैसे खेल में होता है ना वॉकओवर। पप्पू और गप्पू में जब भी लड़ाई होगी तो गप्पू बड़े-बड़े गप मारकर लड़ाई जीत जाएंगे, असली डर तो विजय दीनानाथ चौहान से है।''

विधायक ने आगे कहा, ''दिल्ली में एक चोर होता था रामलाल या श्यामलाल, वह केवल साइकिल चोरी करता था। दिल्ली में कहीं चोरी होती तो रामलाल को पुलिस पकड़कर ले आती थी। ऐसे दिल्ली में एक चोर सिर्फ भैंस चोरी करता था। ऐसे बंटी चोर कुत्ता चोरी करता था। इसी तरह हिन्दुस्तान में जितने भी राज्य हैं, किसी विधायक को यदि मैसेज आता है कि इतने करोड़ ले लो, तो सबको पता है कि एक ही पार्टी ऐसा करती है। बीजेपी ऑपरेशन लोटस चलाती है।''  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…