Categories

November 21, 2026

कारोपानी के ग्रामीणो ने किया चक्का जाम

Spread the love

डिंडौरी
जिला मुख्यालय से महज 13 किमी दूर जबलपुर अमरकंटक मार्ग पर जनपद बजाग अंतर्गत ग्राम कारोपानी में सड़क, पानी की मांग पूरी नही होने से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे सड़क पर झाड़ियां और पत्थर रखकर जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया।

सड़क जाम होने के चलते जबलपुर से अमरकंटक जाने और आने वाले वाहनों का जमावड़ा लग गया। जानकारी के अनुसार ग्राम करोपानी के बैगान टोला में जनजाति समाज के लगभग 40 परिवार रहते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके टोला में न तो सड़क है और न ही पेयजल की व्यवस्था है। बतलाया गया है कि जनप्रतिनिधियों सहित विधायक से भी समस्या के समाधान की मांग कई  बार करने के बाद भी अभी तक कोई पहल नही की गई है। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने चकाजाम कर मंगलवार को प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जाम की सूचना लगते ही  SDOP आकांशा उपाध्याय, तहसीदार, कोतवाली प्रभारी CK सिरामे मौके पर पहुंचे और समझाईश दी है। लेकिन समझाइश के बाद भी ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

सीईओ ने दिया आश्वासन
अपनी मांग पर अडे ग्रामीणों को जनपद सीईओ, बजाग और पीएचई विभाग के एसडीओ ने लिखकर आश्वासन दिया कि चुनाव पूर्ण होने के बाद सड़क निर्माण और नल जल योजना का कार्य प्रारंभ करवाया जावेगा। जिसके बाद ग्रामीण मान गए और सड़क से जाम हटा लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…