Categories

November 23, 2026

ग्रामीणो ने देवरा को नगर पंचायत में शामिल नहीं करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Spread the love

डिंडोर
जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत देवरा के महिला पुरुष सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए ग्राम पंचायत देवरा को नगर परिषद में शामिल नहीं करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है नगर परिषद और में शामिल होने से आम लोगों पर सम्पत्ति कर का बोझ, भवन निर्माण में अनुमति की परेशानियां, ड्राइवर्सन कि अनिवर्यता, बिजली बिल का भार बढ़ेगा वही ग्राम में रहने वाले अधिकतर मजदूर और किसानों को परेशानी का सामना करना किसानों को मवेशियों को लेकर परेशानी बढ़ेगी। वहीं मनरेगा के कार्य बन्द होने से मजदूरों के सामने रोजगार का संकट होगा। इन कई तरह की समस्याओं की शंका के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर SDM बलबीर रमण को ज्ञापन सौंप कर ग्राम देवरा को ग्राम पंचायत ही बनाए रखने की मांग की है।

गौरतलब है कि इस विषय पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता हरेंद्र मार्को ने भी आपत्ति की है और वे नगर परिषद में जनप्रतिनिधित्व को लेकर अपना विरोध दर्ज करवा रहे है वहीं देवरा क्षेत्र की ग्रामीण जनता अन्य समस्याओं को लेकर इसका विरोध कर रही है। हालाकि देवरा के हंस नगर और साकेत नगर के रहवासी नगर परिषद ने शामिल किय जाने का विरोध नहीं कर रहे है किन्तु ग्रामीण  के मजदूर और किसान वर्ग के लोग इस निर्णय से शंकित है कि उनकी परेशानियां और आर्थिक भार बढ़ेगा जिसके चलते वे ग्राम पंचायत मे ही रखे जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…