Categories

November 22, 2026

virat kohli becomes highest run scorer in t20 world cup history ind vs ban – Virat Kohli T20 World Cup: नॉन-स्टॉप चल रहा विराट कोहली का बल्ला, तोड़ डाला महेला जयवर्धने का महारिकॉर्ड

Spread the love

एडिलेड: विराट कोहली (Virat Kohli) एशिया कप से पहले तक फॉर्म से जूझ रहे थे। उन्हें टीम से बाहर करने की मांग होने लगी थी। लेकिन एशिया कप से विराट का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था। फिर दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी अच्छी पारी खेली। अब टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में विराट कोहली को पुराना रूप देखने को मिल रहा है।

4 मैच में तीसरी फिफ्टी

भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में चौथा मुकाबला बांग्लादेश से हो रहा है। भारतीय टीम को शुरुआत में ही झटका लग गया। कप्तान रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए। लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने क्रीज पर आकर मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने शुरुआत में अटैक किया। फिर तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने उठा ली। इस दौरान विराट ने एक छोर संभाल कर रहा।

महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा

विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 23 पारी में विराट कोहली के 1065 रन हो गए हैं। उन्होंने ये रन 88.75 की औसत और 132 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। विराट ने सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेल जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है। 2007 से 2014 के बीच वर्ल्ड कप में खेलने जयवर्धने के बल्ले से 31 पारियों में 39 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट से 1016 रन निकले हैं। 965 रनों के साथ क्रिस गेल तीसरे और 921 रनों के साथ रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं।

अंत तक नहीं हुए आउट

विराट कोहली को अंत तक बांग्लादेशी गेंदबाज आउट नहीं कर पाए। उन्होंने 44 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। इस पारी में 8 चौके और एक छक्का शामिल था। भारत ने 6 विकेट पर 184 रन बनाए। विराट के अलावा केएल राहुल के बल्ले से भी 50 रनों की पारी निकली।

Ind vs Ban T20: केएल राहुल ने एक ही ओवर में पलटा मैच का रुख, वाइड-नो फेंकने लगा बांग्लादेशी गेंदबाजInd vs Ban T20 World Cup: आज बांग्लादेश से बड़ा मुकाबला, जानिए मैच से पहले टीम इंडिया को सावधान क्यों कर रहे गावस्करShubman Gill: शुभमन गिल ने तूफानी शतक से मनाया भारतीय टीम में चयन का जश्न, 229 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…