Categories

November 21, 2026

Virat Kohli: विराट कोहली के जबरा फैन हैं ‘गब्बर’, 34वें जन्मदिन कुछ इस तरह धवन ने किया याद

Spread the love

मुंबई: टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज और गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के जन्मदिन पर उन्हें जमकर सहारा है। धवन, कोहली के साथ लंबे समय तक दिल्ली के लिए एक साथ क्रिकेट खेले हैं। कोहली के 34वें जन्मदिन पर धवन ने कहा कि अनुशासन, सकारात्मक होना और अपनी काबिलियत पर भरोसा ऐसी चीजें हैं जो उन्हें बाकियों से अलग करती हैं। लंबे समय तक बल्लेबाजी में खराब दौर देखने वाले कोहली ने मौजूदा टी20 विश्व कप में फॉर्म में वापसी करते हुए तीन आक्रामक अर्धशतकीय पारियां खेलीं जिसमें सबसे शानादर पारी भारत के टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ रही।

धवन ने शनिवार को यहां ‘इंडिया टुडे कान्क्लेव’ में कहा, ‘विराट कोहली इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, उसे बहुत बहुत बधाई। उसे जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनायें। भारत सही समय पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और मैं टीम की जीत की उम्मीद कर रहा हूं।’

धवन ने कहा, ‘विराट बहुत मजबूत आत्मविश्वास वाला खिलाड़ी है, जब आप उससे बात करो तो वह बहुत सकारात्मक रहता है। यह सब निर्भर करता है कि आप खुद को किस तरह से लेते हो। आप अपने बेहतरीन दोस्त हो सकते हो या फिर अपना ही शिकार हो सकते हो, यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है।’

उन्होंने कहा, ‘वह बहुत ही अनुशासित भी है, वह पहले सबकुछ खाता था और काफी मोटा हो गया था लेकिन उसने अपनी इच्छाशक्ति से यह पूरी तरह से बदल दिया। इसके साथ उसके कौशल ने उसे सफलता दिलाई।’ पूर्व भारतीय कप्तान की पाकिस्तान के खिलाफ पारी के बारे में पूछने पर धवन ने कहा कि कोहली जैसे खिलाड़ी के लिये आलोचकों पर ध्यान देने के बजाय प्रक्रिया का अनुसरण करना ज्यादा महत्वपूर्ण था।

कोहली की प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए धवन ने कहा, ‘जब कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा होता तो आप काफी तनाव से गुजरते हो। आप गहराई में जाते हो और आत्मचिंतन से गुजरते हो। जीवन का हर चरण आपको कुछ ना कुछ सिखाता है और यह मंजिल के बारे में नहीं बल्कि आपकी यात्रा के बारे में होता है। जब एक व्यक्ति इसे महसूस करते हो कि यह यात्रा के बारे में है तो यह और भी ज्यादा मजेदार हो जाता है।’

Aman Rathod: क्रिकेट का स्टारडम छोड़ बॉडी बिल्डर बन नाम कमा रहा कार मैकेनिक का बेटा, मोदी भी कर चुके हैं तारीफ
Sania Mirza Shoaib Malik: क्या टूटने वाली है सानिया मिर्जा की शादी, शोएब मलिक ने टेनिस स्टार को दिया है धोखा?धोनी ने ऐसा क्या कहा जो शर्म से पानी-पानी हो गईं मंदिरा बेदी, बच्चे न देखें यह 16 सेकंड का यह VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…