Categories

November 24, 2026

व्लादिमीर पुतिन से मिलना चाहते हैं वोलोडिमीर जेलेंस्की, युद्ध खत्म करने की कोशिश!

Spread the love

कीव

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को करीब 59 दिन हो चुके हैं। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने युद्ध पर विराम लगाने के लिए अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मिलने का आह्वान किया है। इस दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति ने साफ कर दिया है कि उन्हें रूस पर कोई भरोसा नहीं है। जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के कीव से पहले मॉस्को दौरे की निंदा की है।
 रिपोर्ट्स के अनुसार, कीव स्थित मेट्रो स्टेशन के बार न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जिसने भी यह युद्ध शुरू किया है, वह इसे खत्म करने में सक्षम होगा।' उन्होंने कहा कि अगर ऐसा करने से रूस और यूक्रेन के बीच शांति आती है, तो उन्हें 'पुतिन से मुलाकात करने में डर नहीं है।' उन्होंने कहा, 'मैंने शुरुआत से ही रूसी राष्ट्रपति के साथ बातचीत पर जोर दिया है।'

जेलेंस्की ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैं यह (पुतिन से मिलना) चाहता हूं, ऐसा कि मुझे इस संघर्ष को कूटनितिक तरीके से शांत करने के लिए उनसे मिलना होगा।' उन्होंने कहा, 'हमें हमारे साझेदारों पर भरोसा है, लेकिन रूस पर कोई भरोसा नहीं है।' यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जानकारी दी कि अमेरिका विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन रविवार को कीव का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि अमेरिका रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी साथ होंगे। खास बात है कि 24 फरवरी को हुए हमले के बाद पहली बार अमेरिकी अधिकारी यूक्रेन पहुंच रहे हैं।

गुटेरेस के मॉस्को जाने पर उन्होंने कहा, 'यूक्रेन के बजाए पहले रूस जाना गलत है।' उन्होंने कहा, 'इस आदेश में कोई न्याय या तर्क नहीं है।' इस दौरान जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि अगर रूस ने मरियुपोल में बचे हुए सैनिकों को मारा तो रूस के साथ बातचीत के सारे रास्ते बंद कर देंगे। इससे पहले शनिवार को यूक्रेन के अधिकारियों ने मरियुपोल से नागरिकों को निकालने के प्रयास में रुकावट डालने के आरोप लगाए थे।

जेलेंस्की ने कहा कि मार्च की शुरुआत में शहर पर रूसी कब्जे शुरू होने के बाद से 'यह सबसे कठिन दिनों में से एक है।' उन्होंने यह भी बताया कि ओडेसा में रूसी हमले में 8 लोगों की मौत हो गई है और 18 घायल हो गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…