Categories

November 22, 2026

आईएएस बनना चाहती थीं टीवी की ‘छोटी बहू’, ‘किन्नर’ बनकर दर्शकों के दिलों पर किया राज

Spread the love

छोटे पर्दे पर हमेशा संस्कारी बहू और बेटी के रूप में नजर आई रुबीना दिलैक काफी बोल्ड और बिंदास हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। रुबीना टीवी की पहली बहू हैं जिन्होंने किन्नर बहू बनकर लोकप्रियता हासिल की थी। उनके इस किरदार को काफी प्यार भी मिल चुका है। आज रुबीना अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। 26 अगस्त 1987 को हिमाचल में जन्मीं रुबीना दिलैक छोटे पर्दे की बड़ी स्टार हैं। उन्होंने साल 2006 में मिस शिमला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और जीत का ताज अपने नाम किया था। रुबीना एक आईएएस अफसर बनना चाहती थीं। उसके लिए उन्होंने तैयारी भी की थी, लेकिन किस्मत का खेल था कि वो एक अभिनेत्री बन गई। उन्होंने छोटे पर्दे पर सीरियल 'छोटी बहू' के जरिए कदम रखा। इस शो में रुबीना की अदायगी को काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह', 'देवों के देव महादेव', 'तू आशिकी' जैसे कई शो में काम किया है, सभी शो में अभिनेत्री को काफी पसंद किया गया है। रुबीना दिलैक ने टीवी के सबसे कन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 14 में हिस्सा लिया था। उनके पति अभिनव भी इस शो का हिस्सा थे। सबको हराते हुए रुबीना बिग बॉस 14 की विजेता बनी थीं। जिसके बाद उनका नाम सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हुआ था। रुबीना ने 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में भी काम किया है। इस शो में वह एक किन्नर बहू के रूप में भी नजर आई थीं। इस शो में फैंस को उनकी एक्टिंग पसंद आई थी।  रुबीना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी की हैं। दोनों की शादी 21 जून 2018 को हुई थी। रुबीना अक्सर अपने पति संग अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। रुबीना की सोशल मीडिया पर बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अपने फैंस को अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से मनोरंजन करती रहती हैं। बहुत जल्द वह झलक दिखला जा 10 में भी नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…