Categories

November 19, 2026

watch video priceless Reaction of Umran Malik family on his debut ODI wicket cricket news in hindi

Spread the love

नई दिल्ली: किसी भी क्रिकेटर के लिए नेशनल टीम के लिए खेलना और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का सपना होता है। जम्मू कश्मीर के उमरान मलिक का यह सपना न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में पूरा हुआ। इस तूफानी गेंदबाज को न केवल डेब्यू करने का मौका मिला, बल्कि मैच में पूरे 10 ओवर भी मिले। उमरान ने इस मैच में अपनी तूफानी गेंदों से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को काफी छकाया भी। उन्होंने दो विकेट झटके, जबकि 66 रन खर्च किए।

तीखे और तूफानी गेंद फेंकने के लिए जाने जाने वाले उमरान का पहला शिकार बने न्यूजीलैंड के ओपनर डेवॉन कॉन्वे। उमरान की तेज तरफ्तार से फेंकी गई गेंद पर कॉन्वे शॉट चूक गए। गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे ऋषभ पंत के पास पहुंची, जिसे युवा विकेटकीपर ने लपकने में कोई गलती नहीं की। जब उमरान इस विकेट का जश्न मना रहे थे तब उनके घरवाले भी खुशी में उछल रहे थे।

उमरान के घरवालों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके विकेट लेते ही उनके पिता अब्दुल राशिद और उनके भाई खुशी से उछलते दिखे रहे हैं। खासकर उनके भाई का जोश देखते बन रहा था। उनकी मां भी टीवी के सामने टकटकी लगाए बेटे को देख रही थीं और विकेट लेने के बाद वह भी खुशी से झूमने लगीं। उन्होंने खूब जोश में ताली बजाते हुए उमरान के इस विकेट का स्वागत किया। इस जश्न में उमरान की बहनें भी शामिल रहीं।

उमरान के लिए यह ड्रीम डेब्यू रहा। उन्होंने कॉन्वे के बाद डैरिल मिशेल को भी आउट किया। हालांकि, टीम इंडिया इस मुकाबले में 306 रन बनाने के बावजूद 7 विकेट से हार गई। केन विलयमसन (नाबाद 94, 98 गेंद, 7 चौके और एक छक्का) और टॉम लाथम (नाबाद 145 रन, 104 गेंद, 19 चौके और 5 छक्के) ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए मैच का पासा ही पलट दिया। यह मैच ऑकलैंड में खेला गया था।
IND vs NZ: डेब्यू मैच में उमरान ने अपनी रफ्तार से बरपाया कहर, कांप गए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजNZ vs IND: खत्म हुआ इंतजार, आ गया सबसे खूंखार गेंदबाज, उमरान मलिक का वनडे डेब्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…