Categories

November 19, 2026

रूस ने यहूदियों पर ऐसा क्या कह दिया कि व्लादिमीर पुतिन को अब मांगनी पड़ रही माफी

Spread the love

नई दिल्ली
यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव द्वारा यहूदियों को लेकर अपमानजनक कमेंट्स किए जाने के बाद इजरायल और रूस के बीच संबंध बिगड़ रहे थे। हालांकि अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इजरायली पीएम नफ्ताली बेनेट से मामले को लेकर माफी मांगी है। बता दें कि लावरोव ने जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर को लेकर कहा था कि उसके अंदर यहूदी खून था। रूस के इसी बयान से इजरायल भड़क गया था।

पुतिन और बेनेट ने की है बात
न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट बताती है कि लावरोव के इस विवादास्पद कमेंट के बाद रूस ने इजरायल से माफी मांग ली है हालांकि रूसी स्टेटमेंट में माफी का कोई जिक्र नहीं था। एक इजरायली बयान में यह भी कहा गया है कि पुतिन और बेनेट ने 5 मई को कॉल पर बात की और दक्षिणी यूक्रेन के पोर्टसिटी मारियुपोल में घिरे स्टील प्लांट से नागरिकों को निकालने की योजना पर भी चर्चा की।

मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा इजरायल
बेनेट के ऑफिस द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि पुतिन ने यूनाइटेड नेशंस और रेड क्रॉस मानवीय गलियारे के माध्यम से घायल नागरिकों सहित नागरिकों को निकालने की इजाजत देने का वादा किया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ एक कॉल के बाद बेनेट ने पुतिन से बात की है। बता दें कि इजरायली नेता संघर्ष में मध्यस्थ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है।  रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के कमेंट्स के बाद यूक्रेन-रूस युद्ध में इजरायल के मध्यस्थ बने रहने को लेकर सवाल उठ रहे थे। उन्होंने एडॉल्फ हिटलर को यहूदी मूल का बताया था। लावरोव के उस कमेंट के बाद इजरायल ने आक्रोश जताया था। इजरायल ने रूसी राजदूत को भी तलब किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…