Categories

November 20, 2026

पाकिस्तान ने भेजा सड़ा गेहूं तो भड़के तालिबानी अधिकारी, भारत की जमकर तारीफ

Spread the love

 काबुल

अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद कई  बार तालिबानी नेताओं के साथ पाकिस्तान की करीबी सामने आई है। वहीं मानवीय भावना का ध्यान रखते हुए कई देश अपने स्तर पर वहां के नागरिकों की मदद भी कर रहे हैं। भारत औऱ पाकिस्तान ने भी अफगानिस्तान को गेहूं दिया था। हालांकि सोशल मीडिया पर बताया जाने लगा कि पाकिस्तान ने जो गेहूं भेजा था वह बेहद खराब क्वालिटी का है और तालिबानी नेताओं ने भी पाकिस्तान को इसके लिए बुरा-भला कहा है। वहीं भारत की तरफ से भेजे गए गेहूं की तारीफ की गई है।

अफगानिस्तान के पत्रकार अब्दुल्ला ओमेरी ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें तालिबान का एक अधिकारी कह रहा है कि पाकिस्तान से आया गेहूं खाने लायक नहीं है। वहीं अफगानिस्तान के लोग भारत को अच्छे गेहूं के लिए धन्यवाद दे रहे थे। हमदुल्ला अरबाब ने ट्विटर पर पोस्ट किया, 'अफगानिस्ता के लोगों की हमेशा मदद करने के लिए धन्यवाद भारत। हमारे संबंध हमेशा बने रहेंगे। जय हिंद'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…