Categories

November 19, 2026

हिजाब पहनने पर टीचर छात्रा को डांटा तो लोगों ने महिला टीचर की साड़ी ही खोल दी

Spread the love

दिनाजपुर
 बंगाल में एक स्कूल टीचर ने जब छात्रा को हिजाब पहनने से रोका तो कुछ लोगों द्वारा जबरन स्कूल पहुंचकर महिला टीचर के साथ बदतमीजी की है। मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में हिजाब पहनने पर एक छात्रा को शिक्षिका ने डांटा तो कुछ लोगों ने स्कूल घुसकर महिला टीचर की साड़ी खोलकर बदतमीजी की है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक त्रिमोहिनी प्रताप चंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल में यह पूरी घटना हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस स्कूल में पहुंची तो थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को हुई घटना के बाद जिले में तनाव का माहौल है।

शिक्षिका ने छात्रा को अनुशासित रहने को कहा

स्कूल के प्रिसिंपल कमल कुमार जैन ने पुलिस को बताया कि एक छात्रा जब स्कूल में हिजाब पहनकर आई तो महिला शिक्षिका ने छात्रा को अनुशासित रहने के लिए कहा था। शिक्षिका द्वारा छात्रा को डांटने और हिजाब हटाने की बात कहने को कुछ लोगों गलत ढंग से ले लिया और जबरन स्कूल आए और शिक्षिका की साड़ी खोल दी। हालांकि पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। इस घटना के बाद BDO और स्कूल निरीक्षक भी मौके पर पहुंचे।

शिक्षिका से बदसलूकी के विरोध में चक्का जाम

वहीं जिले में जब शिक्षिका के साथ इस तरह की बदसलूकी की बात फैली तो लोगों ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 512 पर स्कूल के छात्रों व अभिभावकों ने तीन घंटे के लिए चक्का जाम कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए DSP व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और जाम हटाने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने कहना था कि वारदात के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। यह सब राजनीतिक दबाव के कारण हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…