Categories

November 24, 2026

यूक्रेन के साथ युद्ध कब खत्म करेंगे पुतिन?

Spread the love

 वाशिंगटन
 
यूक्रेन पर रूसी हमला फिलहाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कहा जा रहा है कि यूक्रेन युद्ध लंबे समय तक चलेगा और पुतिन इसके लिए आगे की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक एवरिल हैन्स ने मंगलवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन डोनबास क्षेत्र में चलाए जा रहे उनके अभियान के साथ यूक्रेन युद्ध को समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पुतिन मोल्दोवा में रूस-नियंत्रित क्षेत्र के लिए एक भूमि पुल का निर्माण करने के लिए दृढ़ हैं।

अमेरिकी खुफिया विभाग इस बात की भी अधिक से अधिक संभावना देख रहा है कि पुतिन मार्शल लॉ का आदेश देने सहित अपने पूरे देश को लामबंद कर देंगे। पुतिन यूक्रेन के लिए पश्चिमी देशों के समर्थन को कम करने पर भी अडिग हैं। अमेरिका का मानना है कि पुतिन ऐसी पैतरेबाजी कर सकते हैं जिससे उन्हें लगता है कि कुछ पश्चिमी देश यूक्रेन का उतना खुलकर समर्थन नहीं करेंगे।

हेन्स ने कहा, "हमारा आकलन कहता है कि राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन में लंबे समय तक संघर्ष की तैयारी कर रहे हैं, जिसके दौरान वह डोनबास से आगे के लक्ष्यों को प्राप्त करने का इरादा रखते हैं।" अमेरिकी खुफिया विभाग को लगता है कि पूर्वी डोनबास क्षेत्र में रूसी सेना का जमावड़ा लगाने का पुतिन का निर्णय उत्तर में कीव पर कब्जा करने में उनकी विफलता के बाद "केवल एक अस्थायी बदलाव" है। सीआईए और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी सहित पूरे अमेरिकी खुफिया समुदाय की देखरेख करने वाले हैन्स ने यह भी कहा कि पुतिन परमाणु "बयानबाजी" का इस्तेमाल पश्चिम को यूक्रेन का समर्थन करने से डराने के लिए करते हैं।

रूस के सैन्य बलों ने यूक्रेन में आपूर्ति मार्गों और आयुध परिवहन को बाधित करने के प्रयास में मंगलवार को ओडेसा के महत्वपूर्ण तट पर धावा बोल दिया। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें कुछ सप्ताह पहले उत्तर-पूर्व में गोलाबारी में तबाह शहर में 44 लोगों के शव मिले हैं। मार्च में गोलाबारी का निशाना बने खारकीव से करीब 120 किलोमीटर दूर स्थित इजियम में पांच मंजिला इमारत से ये शव निकाले गए।

क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनेहुबोव ने सोशल मीडिया पर मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘‘नागरिकों के खिलाफ रूसी आक्रमणकारियों के बर्बर युद्ध अपराध का ये एक और सबूत है।’’ हालांकि, सिनेहुबोव ने यह नहीं बताया कि इमारत कहां पर स्थित थी। इजियम डोनबास के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित है, जो अब यूक्रेन में रूस के युद्ध का केंद्र है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…