Categories

November 24, 2026

जून की तुलना में जुलाई महीने में थोक महंगाई दर 13.93%, थोड़ी राहत

Spread the love

नई दिल्ली
जुलाई महीने में थोक महंगाई की यह दर खासतौर पर मिनिरल ऑयल, खाद्य पदार्थों, क्रूड पेट्रोलियम और नेचुरल गैस, बेसिक मेटल, ऊर्जा, केमिकल और  उससे जुड़े उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रही।

देश में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर जुलाई महीने में 13.93% (अस्थायी) रही। इसमें 2022 के जून महीने की तुलना में थोड़ी गिरावट दिख रही है। जून महीने में थोक महंगाई दर में बीते वर्ष की तुलना में 15.18% प्रतिशत का उछाल दिखा था।

जुलाई महीने में थोक महंगाई की यह दर खासतौर पर मिनिरल ऑयल, खाद्य पदार्थों, क्रूड पेट्रोलियम और नेचुरल गैस, बेसिक मेटल, ऊर्जा, केमिकल और उससे जुड़े उत्पादों की कीमतों में राहत के कारण रही। सरकार की ओर से मंगलवार को आंकड़े जारी कर इस बात की जानकारी दी गई।

बता दें कि बीते मई महीने में थोक महंगाई दर बढ़कर पिछले तीन दशकों के उच्चतम स्तर 16.63% पर पहुंच गई थी। जुलाई 2021 में यह दर 11.57% रही। बता देंं कि थोक महंगाई दर लगातार 16 महीनों से 10% से ऊपर बनी हुई है। हालांकि पिछले पांच महीनों के दौरान जुलाई 2022 में थोक महंगाई की सबसे कम दर दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…