Categories

November 19, 2026

सांसद आमिर लियाकत से पत्नी सैयदा दानिया ने माँगा तलाक, हक मेहर में मांगे 115 मिलियन

Spread the love

लाहौर
पाकिस्तान की पीटीआई पार्टी के सांसद और मशहूर टीवी होस्ट आमिर लियाकत की तीसरी पत्नी सैयदा दानिया शाह ने उनसे तलाक मांगा है. उन्होंने खुला (तलाक का महिला का अधिकार) के लिए अर्जी दायर की है, जिसमें कहा है कि आमिर जैसे टीवी पर दिखते थे, वैसे बिल्कुल भी नहीं और शैतान से भी बदतर हैं.

अपने पति के साथ अपने संबंधों के बारे में बताते हुए दानिया ने अर्जी में कहा कि आमिर के साथ उनकी शादी के चार महीने बीते हैं और इन चार महीनों में पीड़ा के अलावा और कुछ नहीं मिला है. दानिया ने आरोप लगाया है कि पीटीआई सांसद उन्हें एक छोटे से कमरे में रखते थे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह नशे में मुझे पीटता था. उन्होंने कहा कि आमिर मुझे और मेरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दे रहा है.

7 जून को होगी सुनवाई

तलाक के अलावा दानिया ने फैमिली कोर्ट में और भी मामले दर्ज कराए हैं. अपनी याचिका में उन्होंने अदालत से अनुरोध किया है कि वह अपने पति को 115 मिलियन पाकिस्तानी रुपये से अधिक का हक मेहर, घर और आभूषण का भुगतान करने का आदेश दे. दानिया की अर्जी पर अदालत में मामले की सुनवाई 7 जून को होगी.

31 साल छोटी हैं सैयदा

आमिर शाह लियाकत और सैयदा दानिया की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी. 49 साल के आमिर और 18 साल की सैयदा की शादी काफी सुर्खियों में रही थी. आमिर लियाकत को अपने से 31 साल छोटी पत्नी से शादी के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था.

लोकप्रिय टीवी होस्ट हैं आमिर

बता दें कि आमिर लियाकत एक सांसद के साथ पाकिस्तान के लोकप्रिय टीवी होस्ट भी हैं. इसके साथ ही वो पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी भी माने जाते हैं. आमिर लियाकत सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं. उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…