winter temperature, CG Weather Report: कई जिलों में बढ़ी सर्दी, जानें कब से शुरू होगी कड़ाके की ठंड – cg weather report winter temperature also increased in chhattisgarh
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान अभी 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी जिस कारण से ठंड बढ़ने लगेगी। राजधानी रायपुर में 13 नवंबर से ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में भी ये दौर जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें-
शुष्क बना रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के ज्यादातर जिलों का मौसम शुष्क बना हुआ है और आगे भी यह बना रहेगा। ठंडी हवा के चलते अब लोगों को ठिठुरन भी महसूस होने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। हालांकि रायपुर के न्यूनतम तापमान में अभी वृद्धि देखी जा रही है। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखी जाएगी।
मार्केट में बढ़ी ठंड के कपड़ों की डिमांड
राज्य में ठंड बढ़ने से ऊनी कपड़ों के मार्केट सजने लगे हैं। रायपुर के कई इलाकों में ठंड के कपड़ों के मार्केट सज गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि इस बार मौसम विभाग ने ज्यादा ठंड की संभावना बताई है। जिस कारण से खरीदी अच्छी होने का अनुमान है।
