Categories

November 24, 2026

परिवार की महिलाएं भी पार्क में पुरुषों के साथ नहीं कर सकतीं एंट्री, एक और तालिबानी फरमान

Spread the love

काबुल
 
अफगानिस्तान में काबिज तालिबानी सत्ता ने अब गार्डेन्स में पुरुषों और महिलाओं की एंट्री को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं। करीब 500 साल पुराने बाग-ए-बाबर के टिकट काउंटर पर अक्सर अफरा-तफरी भरा माहौल रहता है। टिकट खरीदने आए एक आदमी को अभी-अभी पता चला है कि पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग गेट से बगीचे में एंट्री करनी है।

यह शख्स टिकट बेचने वाले से कुछ सवाल-जवाब करता है और इन नियमों को बकवास करार देता है। इसके बाद उसके परिवार के लोग अलग-अलग गेट से पार्क में एंट्री करते हैं। महिलाएं राइट और पुरुष लेफ्ट गेट से बागीचे के अंदर जाते हैं। पहले की तरह अब उन्हें साथ में जाने की इजाजत नहीं है, इसके बावजूद कि वो लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

निराश होकर वापस लौट रहे लोग
देश में अभी भी बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें इन नियमों का जानकारी नहीं है। ऐसे में जब परिवार के साथ लोग पार्क में घूमने आते हैं तो निराश होना पड़ता है। फैमिली मेंबर्स के अलग-अलग जाने की बात सुनकर कई लोग तो अपना प्लान ही रद्द कर देते हैं। शुक्रवार को भी बाग-ए-बाबर के बाहर ऐसा नजारा देखने को मिला। घर की महिलाओं और बच्चों के साथ घूमने आया एक परिवार वापस लौट गया।

पार्क आने वालों की संख्या में भारी गिरावट
कई से लोग इन पाबंदियों से गुस्से में हैं। उनका कहना है कि वो यहां परिवार के साथ घूमने आए थे, न कि अकेले। पार्क में काम करने वाले अधिकारियों ने बताया कि यहां घूमने आने वालों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। आम तौर पर शुक्रवार शहर के अलग-अलग पार्कों में काफी भीड़ होती थी, लेकिन अब ऐसा नजारा देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में इनसे मिलने वाले राजस्व में भी गिरावट आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…