Categories

November 23, 2026

विश्व कप नॉकआउट के टिकटों की बिक्री गुरुवार रात से

Spread the love

नई दिल्ली.
आईसीसी वनडे विश्व के सेमीफाइनल और फाइनल के टिकटों के अंतिम सेट की बिक्री गुरुवार रात को होगी। विश्व कप का पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरा 16 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया, ‘‘विश्व कप के तीनों अहम मैचों पहला सेमीफाइनल (15 नवंबर), दूसरा सेमीफाइनल (16 नवंबर) और 19 नवंबर को होने वाले  फाइनल के टिकट नौ नवंबर को रात आठ बजे आधिकारिक टिकट वेबसाइट ‘टिकट्स डॉट क्रिकेटवर्ल्डकप डॉट कॉम पर उपलब्ध होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप के जादू और रोमांच का अनुभव करने और एक नए चैंपियन की ताजपोशी को व्यक्तिगत रूप से देखने के इच्छुक क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह आखिरी मौका होगा।’’ भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। चौथे स्थान के लिए के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला है।

 

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…