Categories

November 19, 2026

योगी सरकार का फैसला, यूपी की प्राइमरी स्कूलों को इस रंग से पोता जाएगा

Spread the love

लखनऊ
 यूपी के स्कूलों को पेंट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस साल सभी सरकारी प्राइमरी व जूनियर स्कूलों के भवनों को बाहर से अनिवार्य रूप से सफेद रंग में पुतवाया जाएगा। वहीं स्कूल की बाहरी दीवार पर निपुण भारत का लोगो भी पेंट किया जाएगा। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने आदेश जारी कर दिया है।

हालांकि पुताई तभी करवाई जाएगी यदि पिछले वर्ष स्कूल की पुताई नहीं हुई हो। वहीं कक्षा एक के लिए विशेष पेंटिंग करवाने के आदेश हैं, जिसमें बाल वाटिका का लोगो भी पुतवाया जाएगा। कम्पोजिट ग्रांट से विद्यालय भवन के अलावा चारदीवारी, ग्रिल, गेट, खिड़कियां व दरवाजे भी पेंट करवाए जाएंगे। इस वर्ष की ग्रांट जारी कर दी गई है। छात्र संख्या के हिसाब से 12 हजार से लेकर एक लाख तक की कम्पोजिट ग्रांट स्कूलों को दी जाती है। कम्पोजिट ग्रांट का इस्तेमाल स्कूल अपनी जरूरत के मुताबिक करते हैं।
 

लेकिन इस वर्ष इसकी प्राथमिकता / वरीयता तय कर दी गई है। पहली वरीयता स्वच्छता को दी गई है। जिसमें हैण्डवॉशिंग, शौचालयों का टाइलीकरण शामिल हैं। इसके बाद सभी स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था की जानी है। इसके बाद सभी स्कूलों में टीएलएम रखने के लिए लोहे की अलमारी खरीदी जानी है।  फर्स्ड एड की सामग्री, अग्निशमन यंत्रों की रीफिलिंग आदि के बाद जो पैसा बचेगा उससे कक्षा कक्षों का टाइलीकरण करवाया जा सकेगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी समिति से अनुमोदन के बाद ही सामान खरीदा जा सकेगा। यह ग्रांट विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में दी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…