Categories

July 28, 2026

अवैध कोयला कारोबार पर ईडी का एक्शन, धनबाद में 20 से अधिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी…

Spread the love

कोयले के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार की सुबह धनबाद के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की. सुबह से ही ईडी की टीमों ने सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया.

दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच 

जानकारी के अनुसार, ईडी की कार्रवाई टिकियापाड़ा स्थित नालंदा कॉटेज, महुदा और लोयाबाद समेत कई ठिकानों पर की गई. टीम ने संबंधित परिसरों में दस्तावेजों की जांच की और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य खंगाले. छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जबकि स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई. 

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कोयले के अवैध कारोबार और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में की जा रही है. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक ईडी की ओर से आधिकारिक रूप से किसी गिरफ्तारी या बरामदगी की पुष्टि नहीं की गई थी. धनबाद में ईडी की इस कार्रवाई को अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ चल रही जांच का अहम कदम माना जा रहा है. छापेमारी पूरी होने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है.

इन ठिकानों पर छापेमारी

  • गांगुली कॉम्प्लेक्स स्थित एसके शर्मा का ऑफिस
  • टिकिया पड़ा में अनिल गोयल
  • अनिल गोयल के करीबी सबीर आलम
  • डिप्टी मेयर के भाई हरेन्द्र चौहान लोयाबाद
  • झरिया के गणेश यादव
  • बैंक मोड़ में पप्पू मंडल
  • शेखर यादव
  • झरिया के शिमला बहाल स्थित एलबी सिंह के साला रंजीत सिंह
  • माधव सिंह सहित कुल 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ती बिजली की खपत, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई…

E20 नीति पर भ्रम फैलाने वालों की खैर नहीं! नितिन गडकरी ने दायर की याचिका…

1 अगस्त से बदलेगा तत्काल टिकट बुकिंग का नियम, रेलवे लागू करेगा नया टोकन सिस्टम…

एनडीए संसदीय दल की बैठक खत्म; PM मोदी, अमित शाह समेत कई शीर्ष नेता हुए शामिल…