Categories

November 24, 2026

आयरलैंड में बसने वालों को मिलेंगे 71 लाख रुपये, पसंद है यह खूबसूरत देश तो ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन…

Spread the love

 विदेश में घूमना-फिरना किसे पसंद नहीं होता। कई बार जब हम कहीं घूमने जाते हैं, तो ऐसा मन करता है कि यहीं रह जाएं। सोचिए अगर वहां कि सरकार आपको हमेशा के लिए वहां रहना ऑफर करे और साथ में पैसे भी दे, तो कैसा हो। एक देश में ऐसा हो रहा है। हम बात कर रहे हैं आयरलैंड की। आयरलैंड की सरकार अपने यहां बसने वाले लोगों को 71 लाख रुपये (Ireland 71 Lakh Scheme 2023) दे रही है। यह ऑफर ‘आर लिविंग आयरलैंड’ पॉलिसी के तहत दिया जा रहा है।

द्वीपों पर आबादी बढ़ाना चाहती है सरकार

आयरलैंड की सरकार अपने द्वीपों पर आबादी बढ़ाना चाहती है। इसके लिए वह स्कीम लेकर आई है। सरकार नए निवासियों को यहां बसाने के लिए 71 लाख रुपये दे रही है। इस स्कीम का उद्देश्य आयरलैंड के 30 द्वीपों पर छोड़ी हुई प्रॉपर्टी को यूज करना और उन्हें पुनर्स्थापित करना है। हालांकि, इस स्कीम में कुछ शर्तें भी हैं।

खरीदनी होगी प्रॉपर्टी

इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए आपको आयरलैंड में द्वीपों पर एक प्रॉपर्टी खरीदनी होगी। यह ऐसी प्रॉपर्टी होनी चाहिए, जो साल 1993 से पहले बनाई गई हो और कम से कम 2 साल से खाली हो। स्कीम में मिलने वाले 71 लाख रुपयों का इस्तेमाल घर की मरम्मत करवाने, डेकोरेशन आदि के लिए कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन हो गए शुरू

आयरलैंड 71 लाख स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन 1 जुलाई 2023 से शुरू हो गए हैं। 30 अगस्त 2023 तक इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। gov.ie वेबसाइट पर जाकर ये रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं। यह स्कीम रूरल एंड कम्यूनिटी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा शुरू की गई है। जिन लोगों के पास आयरलैंड का वीजा हैं, वे इस योजना में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस स्कीम में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…