Categories

November 21, 2026

एक ही दिन में जहांगीरपुरा, अमरोली, रांदेर, अडाजण-पाल से 28 ब्याज माफिया गिरफ्तार | 28 interest mafia arrested from Jahangirpura, Amroli, Rander, Adajan-Pal in a single day

Spread the love

[ad_1]

सूरतएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने सूदखोरों पर शिकंजा कसने के लिए हल्लाबोल अभियान चलाया । - Dainik Bhaskar

पुलिस ने सूदखोरों पर शिकंजा कसने के लिए हल्लाबोल अभियान चलाया ।

शहर में सूदखोरों का आंतक इतना बढ़ गया है कि इनके दबाव और धमकियों से परेशान होकर लोग आत्महत्या करने को मजबूर हो जाते हैं। जोन-5 में सूदखाेरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने हल्लाबोल अभियान चलाकर एक ही दिन में 28 सूदखोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सूदखाेरों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार उच्च पुलिस अधिकारियों ने जोन-5 उत्राण, जहांगीरपुरा, अमरोली, रांदेर, अडाजण और पाल में बिना लाइसेंस के ब्याज का कारोबार करने वाले सूदखोरों की सूची बनाने का आदेश दिया था। सूदखोरों की हर प्रवृत्ति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए थे।

पुलिस ने आदेश का पालन करते हुए सूदखोरों के बारे में सारी जानकारियां जुटाई थी। रविवार को पुलिस ने हल्लाबोल अभियान चलाते हुए उपरोक्त थाना क्षेत्रों से 28 सूदखोरों को गिरफ्तार किया। एक ही दिन में इतने लोगों की गिरफ्तारी से सूदखोरों में हड़कंप मच गया है।

सूरखोराें की धमकी से लोन लेने वाले आत्महत्या करने को मजबूर हो जाते हैं

केस 1 – सूदखोरों से 60 लाख का लोन लिया था

क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए 30% ब्याज पर 60 लाख का लोन लिया था। हर माह ब्याज चुकाने के बाद भी सूदखोरों ने आत्महत्या करने काे मजबूर कर दिया था। प्रेमल ने फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। कतारगाम पुलिस ने 11 लोगों पर केस दर्ज किया है।

केस 2 – दो लोगों ने लाखों का घर लिखवा लिया था

डीसीबी ने 2 सूदखोरों पर केस दर्ज किया है। सूदखोरों ने परमेश्वर परमार ने हरीश नेभनानी और दिलीप वाधवानी 2.60 लाख लोन लिया था। आरोपियों ने उसका 45 लाख का घर लिखवा लिया था।

केस 3- पुलिस ने दंपती को मरने से बचाया था

बेटे का इलाज कराने के लिए दंपती ने 3 लाख लोन लिया था। ब्याज समेत रकम चुकाने के बाद भी सूदखोर पैसे मांग रहे थे। दंपती ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस ने जान बचाई थी।

दबंगई- धमकी देकर पैसे वसूलते हैं

पुलिस ने बताया कि सूदखोर लोन देने के बाद धमकी देकर पैसे वसूलते हैं। इनकी धमकियों से लोग आत्महत्या करने को मजबूर हो जाते हैं। सूदखोरों की प्रवृत्ति से कई परिवार हो चुकेे हैं। सूदखोर घर, जमीन तक हड़प लेते हैं। निर्दोष लोगों को बचाने के लिए यह अभियान चलाया गया है।

अपील- बैंक, फाइनेंस कंपनी से लोन लें

पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है बिना लाइसेंस वाले सूदखोरों से लोन लेने से बचें। लोन लेने की जरूरत पड़े तो बैंक, सहकारी मंडली और फाइनेंस कंपनी से ही लोन लें। लोन लेने से पहले पूरी शर्तों को अच्छी तरह से जान और समझ लें।

कार्रवाई- बिना लाइसेंस वालों पर सख्ती

पुलिस ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए कहा है कि बिना लाइसेंस लोन देने का कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्याज पर रुपए देना गैर कानूनी है। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। सूदखोरों से परेशान लोगों को थाने में आकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए ताकि पुलिस कार्रवाई कर सके।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…