ओमान की खाड़ी में अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत, भारत ने दर्ज कराया विरोध…

ओमान की खाड़ी में भारतीय शिप एमटी सेटेबेलो पर अमेरिका द्वारा किए गए हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत की जानकारी सामने आई है। उधर इस घटना में एक भारतीय इंजीनियर लापता बताए जा रहे थे, लेकिन बाद में उनकी मौत की जानकारी भी सामने आ गई।
सीमेंस यूनियन ऑफ इंडिया ने दो भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि की है। जिस जहाज पर हमला हुआ उसके चालक दल में 24 भारतीय शामिल थे। हमले के बाद तीन लापता बताए जा रहे थे। इन तीनों की मौत की पुष्टि हो गई है।
भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण
अमेरिका सेना द्वारा किए गए इस हमले के बाद भारत ने अमेरिकी राजनयिक के सामने विरोध दर्ज कराया है। भारत की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि हमारे नागरिकों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।
हमले में जिन भारतीय नागरिकों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है उनमें हिमाचल प्रदेश के आदित्य शर्मा(23) हैं और दूसरे शिवानंद चौरसिया हैं। वहीं तीसरे का नाम पटनाला सुरेश है।
यह दावा भी किया जा रहा है कि अेमरिकी सेना को इस बात की पूरी जानकारी थी कि शिप पर भारतीय चालक दल सवार हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार 24 में से 21 लोगों को बचा लिया गया है। मारे गए भारतीय नागरिकों में एक चीफ इंजीनियर भी शामिल हैं।
