Categories

November 19, 2026

कई दुकानों का किया निरीक्षण, मावा और बर्फी के लिए सैंपल | Inspected many shops, samples for Mawa and Barfi

Spread the love

[ad_1]

झालावाड़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने निरीक्षण में 244 लीटर एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक की 172 बोतलों को मौके पर ही नष्ट कराई। - Dainik Bhaskar

हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने निरीक्षण में 244 लीटर एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक की 172 बोतलों को मौके पर ही नष्ट कराई।

जिले के खानपुर क्षेत्र में चिकित्सा विभाग की टीम ने मंगलवार को शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत दर्जनभर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए। इस दौरान निरीक्षण में 244 लीटर एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक की 172 बोतलों को मौके पर ही नष्ट कराई गई। इसके साथ मावा और बर्फी के सैंपल लिए गए।

विभाग की टीम ने 3 प्रतिष्ठानों से मलाई बर्फी, मावा, मीठा मावा के सैंपल लिए। इसको जांच के लिए कोटा प्रयोगशाला में भेजा गया। वहीं, विधि माप विज्ञान झालावाड़ के नापतोल अधिकारी दुर्गेश गुर्जर की ओर से विधिक माप अधिनियम 2009 के तहत तोल, कांटे मशीन और तराजू में गड़बड़ी मिलने पर अब तक तक 40 हजार रुपए का चालान बनाकर कार्रवाई की गई है।

चिकित्सा विभाग की निरीक्षण टीम में भूअभिलेख निरीक्षक कमलेश मीणा, प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह राठौर, सहायक बालमुकुंद अहिता मौजूद रहे। गौरतलब है कि राज्य सरकार के आदेश पर दीपावली के त्योहार को देखते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ 17 अक्टूबर को किया गया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…