Categories

June 17, 2026

कई सांसदों के फोन बंद, राउत ने 15 करोड़ एडवांस का आरोप लगाया; उद्धव की सेना फिर टूटेगी…

Spread the love

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना (यूबीटी) के नौ लोकसभा सांसदों में से छह से सात सांसद सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। इस बीच शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दिल्ली पहुंचने की खबरों ने अटकलों को और हवा दे दी है। वहीं, पार्टी नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि सांसदों को पाला बदलने के लिए भारी रकम की पेशकश की जा रही है।

तृणमूल कांग्रेस में हुई बगावत के बीच विपक्षी खेमे की एक और पार्टी शिवसेना (यूबीटी) भी एक बड़े संकट का सामना कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के नौ लोकसभा सांसदों में से छह से सात सांसद सत्ताधारी शिवसेना में शामिल होने के इच्छुक हैं और राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले हुए हैं। इस बीच उद्धव ठाकरे कहा है कि जो जाना चाहते हैं, खुशी से जाएं।

सूत्रों के अनुसार, यह भी पता चला है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे मंगलवार देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) ने अपने लोकसभा सदस्यों के टूटने की संभावना को खारिज कर दिया है।

उद्धव ठाकरे नाराज चल रहे सांसदों को मनाने में जुटे
पार्टी के कई सांसदों के फोन अचानक बंद जा रहे हैं और कई सांसद संपर्क से बाहर हो गए हैं। खबरों के मुताबिक, पार्टी के नौ में से छह सांसद या तो दिल्ली पहुंच गए हैं या बुधवार तक पहुंच जाएंगे। पार्टी में टूट की आशंका को देखते हुए खुद उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कमान संभाल ली है।

उद्धव ठाकरे नाराज और संपर्क से बाहर चल रहे सांसदों से तालमेल बिठाने और उन्हें मनाने की कोशिशों में जुटे हैं। संजय राउत उद्धव के करीबी लोकसभा सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई के बुधवार को दिल्ली पहुंचने की संभावना है। पार्टी ने बुधवार को दिल्ली में अपने संसदीय दल की एक आपात बैठक बुलाई है।

उद्धव गुट के सांसदों को 15 करोड़ रुपये दिए जाने का दावा
इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने मंगलवार देर रात दावा किया है कि महाराष्ट्र से सांसदों को खरीदने के लिए 15 करोड़ रुपये का एडवांस दिया जा रहा है। यह दावा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के कुछ लोकसभा सदस्यों के पाला बदलने की अटकलों को और हवा दे रहा है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

कंधे पर उठाया और बिना रस्सी बांधे ‘Bungee…’ ब्राजील बंजी जंपिंग हादसे के ये आखिरी पल दिल दहला देंगे…

G7: सिगरेट से लेकर फुटबॉल पर बात, जेलेंस्की के किस से असहज हुईं मेलोनी; G7 नेताओं की हंसी-मजाक हो रही वायरल…

देश के 21 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, भीषण गर्मी और उमस से मिलेगी राहत…

राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी: बेहिसाब चढ़ावा, असीमित गबन, भाग रहे जिम्मेदार; अब 200 करोड़ के घपले की चर्चा…