Categories

November 24, 2026

कांग्रेस छोड़ने की अटकलों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को करेंगे बड़ा ऐलान, ट्वीट कर बताया…

Spread the love

पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व चीफ रह चुके नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस छोड़ेंगे? इस सवाल का जवाब नवजोत सिंद्धू कल यानी 18 फरवरी को दे सकते हैं। कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू कल पाटियाल में प्रेस कांफ्रेंस रखी है। पिछले काफी समय से सिद्धू के पार्टी छोड़ने की अटकलें लग रही है। पंजाब प्रदेश कार्यसमिति की बैठकों में नहीं पहुंचने पर उन्हें नोटिस भी जारी किया था। पंजाब में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस काफ्रेंस रखी है।

पाटियाला में रखी प्रेस कांफ्रेंस
नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति की शुरुआत बीजेपी से की थी। बाद में नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में आ गए थे। वह पंजाब कांग्रेस के प्रमुख रहने से पहले मंत्री और चार बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा है कि 18 फरवरी को पटियाल में प्रेस कांफ्रेंस करूंगा। यह प्रेस कांफ्रेंस उन्होंने अपने घर पर रखी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस का समय दोपहर सवा 12 बजे रखी है। उन्होंने लिखा है कि यह प्रेस कांफ्रेंस किसानों के मुद्दे पर होगी। ऐसा माना जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू इस प्रेस कांफ्रेंस में अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी स्पष्टता दे सकते हैं। पंजाब के राजनीतिक हलकों में लंबे समय से नवजोत सिंह सिद्धू के बीजेपी में जाने का दावा किया जा रहा है।

लंबे समय बाद साझा की पोस्ट
नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म लंबे समय बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पोस्ट अपनी टाइमलाइन पर रखा है। इसमें राहुल गांधी का MSP देने और खरगे की ट्वीट पंजाब की सभा से जुड़ा हुआ है। नवजोत सिंह सिद्धू ने दूसरे ट्ववीट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाने पर लिया है। एक ट्ववीट में लिखा है कि पंजाब के क्षेत्र में किसानों पर आंसू गैस के गोले बरसाए जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…