Categories

August 27, 2026

‘काशी में 10 साल में बजा विकास का डमरू’, बोले PM मोदी- बाबा जो चाह लेते हैं उसे कोई नहीं रोक पाता…

Spread the love

Narendra Modi Varanasi visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में हैं. यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि काशी में 10 साल में विकास का डमरू बजा है. बाबा जो चाह जालन ओके के रोक पावेला (बाबा विश्वनाथ जो चाह लेते हैं, उसे क्या कोई रोक पाता है). काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में सांसद ज्ञान प्रतियोगिता, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के साथ संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा विद्वानों के बीच आकर ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाने जैसा अनुभव हो रहा है. ये दृश्य विश्वास दिलाता है कि अमृतकाल में आप सभी युवा देश को नई उंचाई पर ले जाएंगे.

पांच-पांच प्रमुख प्रतिभागियों को सम्मानित करने के बाद पीएम ने कहा कि काशी सर्वविद्या की राजधानी है. काशी का स्वरुप फिर से संवर रहा है. यह पूरे भारत के लिए गौरव की बात है. मैं सभी विजेताओं को उनकी परिश्रम, और प्रतिभा को बधाई देता हूं. जो चूक गए उनका भी अभिनंदन करता हूं. आप में से कोई भी साथी हारा नहीं है न ही पीछे रहा है. आप इस भागीदारी के जरिए कई कदम और आगे आए हैं. इसप्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाला हर कोई बधाई का पात्र है. मैं सभी विद्वानों का भी आदरपूर्वक धन्यवाद करता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

खेलो इंडिया डायलॉग: पीएम मोदी आज युवा एथलीटों को करेंगे संबोधित, राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर होगा आयोजन…

नेपाल में फ्लैश फ्लड से हाहाकार, 160 की मौत और 133 भारतीयों समेत 844 लापता…

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुनवाई आज, किसकी याचिका पर आ सकता है फैसला…

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी, 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान…