Categories

November 21, 2026

खेतों में पेड़ से लटकता मिला शव, खेत में मोटर पर छिपा हुआ था हत्यारा | Murder Of Four Family Members Kali Commit Suicide, After burning her in-laws by pouring petrol hidden near the motor in field.

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Murder Of Four Family Members Kali Commit Suicide, After Burning Her In laws By Pouring Petrol Hidden Near The Motor In Field.

जालंधर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पेड़ से लटका मिला हत्यारे काली का शव - Dainik Bhaskar

पेड़ से लटका मिला हत्यारे काली का शव

पंजाब के जिला जालंधर एवं उप-मंडल नकोदर के तहत आते सिधवां में अपनी पत्नी-बच्चों और सास-ससुर को पेट्रोल डाल और उन्हें आग लगाकर खौफनांक मौत देने वाले हत्यारे कुलदीप उर्फ काली ने भी पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी ससुराल में सभी को पेट्रोल डालकर जलाने के बाद खेतों में लगी मोटर पर छिपा हुआ था। वहीं पर उसने नजदीक ही पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली।

इस जघन्य अपराध के बाद पुलिस को ढूंढ रही थी। इसी बीच सुबह पुलिस को सूचना मिली कि खेतों में मोटर के पास किसी ने फंदा लगाया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से फंदे पर लटके व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि यह वही काली है जो पिछले कल काल बनकर अपनों ही लील गया था।

इसके बादल पुलिस ने शव को उतार कर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को काली को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले ही कुलदीप उर्फ कालूी ने डर के मारे पहले ही खेतों में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस बारे में देहात पुलिस के SP (D) सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि सुबह उन्हें जानकारी मिली थी कि कालू ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया है। ससुराल में पत्नी-बच्चों और सास-ससुर को जलाकर मारने में काली का दो लोगों ने साथ दिया था। जिनमें से एक को पुलिस ने राउंडअप कर लिया था जबकि दूसरा अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…