Categories

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ पुलिस का नार्को नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 47 किलो गांजा जब्त, 59 लाख से ज्यादा की संपत्ति सीज…

Spread the love

 छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने 47.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 23 लाख 65 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तस्करी में यूज किए गए ट्रक, कार, मोबाइल और नगदी सहित कुल 59 लाख 51 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक ट्रक में गांजे की बड़ी खेप छत्तीसगढ़ लाई जा रही है। सूचना के बाद कोमाखान क्षेत्र में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चालक सीट के नीचे बने विशेष चेंबर और प्लास्टिक बोरियों में गांजा छिपाकर रखा गया था। तलाशी के दौरान कुल 47 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि यह खेप ओडिशा के कालाहांडी क्षेत्र से लाई गई थी और इसे मुंगेली जिले में खपाने की योजना थी। पुलिस जांच में सामने आया कि इस तस्करी नेटवर्क के तार ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से जुड़े हैं। गिरफ्तार आरोपियों में वाहन चालक और उसके सहयोगी शामिल हैं। वहीं जांच के दौरान मुंगेली जिले के एक आरोपी का नाम भी सामने आया, जिसे कथित रूप से गांजे की डिलीवरी दी जानी थी।
पुलिस ने मोहम्मद मिराज (बलांगीर, ओडिशा), रोहित पोंड (बलांगीर, ओडिशा), दीपक साहू (मुंगेली, छत्तीसगढ़) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
महासमुंद पुलिस के अनुसार पिछले तीन महीनों में जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया गया है। इस दौरान 74 मामलों में 5685 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है, तथा 192 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इनमें छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों के आरोपी भी शामिल हैं
पुलिस अब इस मामले में ‘एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन’ करते हुए गांजा सप्लाई चेन, सोर्स पॉइंट, फाइनेंशियल लिंक और डेस्टिनेशन नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

जिस रिफाइनरी का पीएम मोदी आज करने वाले थे उद्घाटन, वहां कैसे लगी आग? क्या है इसकी खासियत; जानें…

मणिपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 थी तीव्रता…

कभी भी आ सकता है छत्तीसगढ़ बोर्ड मैट्रिक इंटर रिजल्ट, Digilocker पर साझा की गई डिटेल….

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलों के बदले डीएम, 40 IAS अफसरों के किए तबादले…