देवघर नगर निगम चुनाव में महिलाओं की पौ बारह, पत्नियों को मैदान में उतारेंगे मेयर पद के दावेदर!
चुनाव आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी होते ही देवघर नगर निगम में मेयर और मधुपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कई महिलाओं के नाम की चर्चा शुरू हो गई। पहले से ताल ठोंक रहीं महिला प्रतायशियों के अलावा अब वैसी महिला उम्मीदवार के नाम की भी चर्चा शुरू हो गई है जिनका नाम सुनकर लोग भी हैरान हैं।
कई पुरुष दावेदार ने पत्नियों के लिए शुरू की लामबंदी
देवघर नगर निगम मेयर मेयर पद महिलाओ के लिए आरक्षित होते ही जहां ताल ठोंक रहे पुरुष प्रत्यशियों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। वहीं, अब सभी ने अपनी अपनी पत्नियों को मैदान में उतारने के लिए लामबंदी शुरू कर दी है।
MCD Election 2022: टिकट नहीं दिए, मेरे पेपर तो दे दो…टावर पर चढ़े नाराज पूर्व पार्षद का हाइवोल्ट्रेज ड्रामा
अधिसूचना जारी होते ही सोशल मीडिया के जरिए देवघर नगर निगम में मेयर पद दावेदारों ने अपनी अपनी पत्नियों के नाम की घोषणा कर दी।
