पांच साल पहले सूरत स्टेशन पर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी थी, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 10-10 माह की सजा सुनाई | Five years ago, the train was stopped by chain pulling at Surat station, the court sentenced both the accused to 10 months imprisonment.

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Gujarat
- Surat
- Five Years Ago, The Train Was Stopped By Chain Pulling At Surat Station, The Court Sentenced Both The Accused To 10 Months Imprisonment.
सूरत5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रेलवे कोर्ट ने चेन पुलिंग के ऐसे ही मामले में दो लोगों को 10-10 महीने जेल की सजा सुनाई है।
ट्रेनों में अक्सर चेन पुलिंग के मामले सुनने को मिलते रहते हैं। कई बार यात्री जानबूझकर ऐसी शरारत करते हैं। पकड़े जाने पर मामूली जुर्माना देकर छूट जाते हैं। इसमें आमतौर पर सजा नहीं होने से शरारती तत्व इस तरह की घटना को बार-बार अंजाम देते हैं। हालांकि रेलवे के एक्ट में ऐसे मामलों में एक साल तक की सजा का प्रावधान है, पर सजा के मामले कम ही देखने को मिलते हैं। लेकिन सूरत रेलवे कोर्ट ने ऐसे ही एक मामले में मिसाल कायम कर दी है।
दरअसल, रेलवे कोर्ट ने चेन पुलिंग के ऐसे ही मामले में दो लोगों को 10-10 महीने जेल की सजा सुनाई है। यही नहीं 4500-4500 रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। पांच साल पहले इस घटना को अंजाम दी गई थी। माना जा रहा है कि देश में पहली बार चेन पुलिंग के मामले में इतनी लंबी सजा सुनाई गई है।
जानकारी के मुताबिक 14 सितंबर 2017 को सूरत पहुंची अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस(12844) के एस-6 कोच से मोहम्मद अकील सलीम शेख और मोहम्मद अनीश सलीम शेख द्वारा चेन पुलिंग की गई। ट्रेन को करीब 25 मिनट तक रोके रखा। इससे यात्रियों को काफी असुविधा हई। यही नहीं आरपीएफ, जीआरपी, स्टेशन अधीक्षक के समझाने पर भी दोनों नहीं माने।
इसके बाद दोनों के खिलाफ रेलवे अधिनियम-6 धारा 147,141,145 (B),14-6, 180 (जी) के तहत मामला दर्ज किया था। रेलवे के विशेष सरकार वकील हरीश कुमार बड़गोत्या द्वारा दलील के बाद रेलवे ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (प्रथम वर्ग) बीएम परमार ने दोनों आराेपियों को 10-10 माह की सजा सुनाई।
[ad_2]
Source link
