बठिंडा में एक महीने में दूसरी बार लिखे, प्रतिबंधित संगठन SFJ ने ली है जिम्मेदारी | The banned organization SFJ claimed responsibility; Sleeper cell escape from the eyes of the police

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Punjab
- The Banned Organization SFJ Claimed Responsibility; Sleeper Cell Escape From The Eyes Of The Police
चंडीगढ़एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

बठिंडा में दीवार पर लिखे नारों को साफ करते पुलिसकर्मी।
पंजाब के बठिंडा में एक बार फिर से खालिस्तान नारे दीवार पर लिखे जाने से हड़कंप है। मलोट रोड स्थित थर्मल प्लांट की दीवार पर ‘पंजाब दा हाल खालिस्तान’ और उसके नीचे अंग्रेजी में ‘सिख फॉर जस्टिस’ लिखा हुआ मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इसको मिटा दिया।
एक महीने के अंदर पंजाब के बठिंडा में दूसरी बार दीवारों पर खालिस्तानी नारे कौन लिख गया, पुलिस अभी तक इसका पता नहीं लगा सकी है। जबकि इसकी जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन SFJ के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली है।
पंजाब पुलिस के दोनों ही मामलों में खाली हाथ है। स्थानीय थाना पुलिस ने दूसरे मामले में भी अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पहले मामले की तरह इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।
मौके की कराई है वीडियोग्राफी
बीते कल जिस दीवार पर खालीस्तान के नारे लिखे गए, पुलिस ने उस दीवार की वीडियोग्राफी कराई। इसके बाद दीवार से सभी नारों को साफ किया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन किसी से पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। इससे पहले बठिंडा में पानी की टंकी पर खालिस्तानी नारे लिखे गए थे, लेकिन बठिंडा में लगातार सक्रिय SFJ के स्लीपर सेल के बारे जानकारी हासिल करने में पंजाब पुलिस नाकाम है।
बठिंडा सरहदी क्षेत्र होने पर मामला संवेदनशील
बठिंडा के सरहदी सीमा क्षेत्र होने के कारण यह मामला अधिक संवेदनशील बन चुका है। क्योंकि एक ओर NIA की विभिन्न टीमों की रेड से स्पष्ट हुआ है कि आतंकी संगठन और आतंकवादी खतरा पैदा कर सकते हैं। वहीं बठिंडा में लगातार SFJ के स्लीपर सेल का एक्टिव होना गंभीर मामला बन गया है। बठिंडा के इस मामले की इन्वेस्टिगेशन थाना थर्मल कर रही है।
[ad_2]
Source link
